स्टार्च - कुछ सूक्ष्मजीव विशेषकर अवायुजीवी बैक्टीरिया, स्टार्च को विभिन्न कार्बनिक अम्ल, एल्कोहल, एसीटोन, H₂ तथा CO₂ में परिवर्तित कर देते हैं। अधिकतर जीवाणु डायस्टेज एन्जाइम उत्पन्न करते हैं, जो कि स्टार्च को माल्टोज में जल-अपघटित कर देते हैं। माल्टेज एन्जाइम, माल्टोज को ग्लुकोज में जल अपघटित कर देता है। ग्लूकोज विभिन्न जीवाणुओं द्वारा विच्छेदन से CO₂ तथा H₂O में परिवर्तित हो जाता है।