Question
पास्तुरीकरण प्रक्रिया में प्रयुक्त पद बताइए।

Answer

पास्तुरीकरण की प्रक्रिया में- निम्नलिखित तीन प्रक्रियाएँ सम्मिलित होती हैं-
(1) गर्म करना - दूध को एक निश्चित तापक्रम (63°C या 72°C) तक गर्म करते हैं। 
(2) धारण - गर्म दूध को एक निश्चित समय तक उसी तापक्रम पर रखते हैं जिससे हानिकारक जीवाणु नष्ट हो जायें। 
(3) ठण्डा करना - दूध को तुरन्त इतने तापक्रम तक ठण्डा करते हैं कि जिस पर बचे हुए जीवित जीवाणु वृद्धि न कर सकें।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free