वित्तीय बाजार — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययनवित्तीय बाजार3 Marks
Question
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की प्रमुख विशेषताएँ बतलाइये।
✓
Answer
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की प्रमुख विशेषताएँ-
मॉडल एक्सचेंज-यह अपनी तरह का पहला एक्सचेंज है। इसमें प्रतिभूतियों के व्यवहार की पद्धति बहुत कुशल एवं पारदर्शी है।
विशेष स्थान रहित-एन.एस.ई. में व्यापार करने का कोई एक विशेष स्थान नहीं होता है।
तीन अंग-एन.एस.ई. में व्यापार की जाने प्रतिभूतियों के आधार पर इसे तीन भागों में बाँटा जा सकता है-थोक ऋण बाजार अंग, पूँजी बाजार अंग तथा भावी तथा विकल्प अंग।
आसान पहुँच-विशेष स्थान रहित एक्सचेंज होने के कारण कोई भी निवेशक यहाँ आसानी से पहुँच जाता है।
पारदर्शिता-एन.एस.ई. के लोकल टर्मिनल पर जाकर बाजार में विभिन्न प्रतिभूतियों में हो रहे सौदों को देखा जा सकता है। अतः इसमें पारदर्शिता बनी रहती है।
एक ही मूल्य-एन.एस.ई. पर सभी शहरों में प्रतिभूतियों का एक ही मूल्य होता है उस मूल्य पर ही निवेशक व्यवहार करते हैं।
अन्य शेयर बाजारों में सूचीयन-NSE पर उन कम्पनियों की प्रतिभूतियों में ट्रेडिंग हो सकती है, जो अन्य शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हैं।
पहचान गुप्त रखना-NSE के किसी एक टर्मिनल पर व्यवहार करने वाले व्यक्ति की जानकारी किसी अन्य को नहीं हो सकती है। इस प्रकार निवेशक की गोपनीयता बची रहती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.