नीचे लिखी तालिका को शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से पूरा करें-
धर्मनिरपेक्षता के बिन्दु | धार्मिक स्वतंत्रता के मूल अधिकार केबिन्दु |
धर्मनिरपेक्षता के बिन्दु | धार्मिक स्वतंत्रता के मूल अधिकार के बिन्दु |
1. धर्म, जापि, लिंग, नस्ल आदि के आधार पर कानून किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करेगा। | 1. कोई भी व्यक्ति अपनी अंतरात्मा की आवाज पर किसी भी धर्म को मान सकता है। |
2. धर्म के नाम पर किसी धार्मिक समुदाय को दबाया नहीं जायगा । | 2. प्रत्येक व्यक्ति अपनी इच्छा के धर्म का प्रचार-प्रसार कर सकता है। |
3. बहुमत में किसी धर्म. को मानने वालों को राज्य की तरफ से कोई विशेष स्थान या रियायतें नहीं दी जाएँगी। | 3. धार्मिक या भाषाई, सभी अल्पसंख्यक समुदाय अपनी संस्कृति की रक्षा और विकास के लिए अपने-अपने शैक्षणिक संस्थान खोल सकते हैं। |
4. सार्वजनिक स्थानों के उपयोग से किसी भी धर्म, जाति के लोग को रोका नहीं जायेगा । | 4. यह पूरी तरह से व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर है कि वह किसी धर्म को माने या न माने। |