निम्न पदों का वर्णन करें तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दें-
संक्षारण

विकृत गंधिता।
Download our app for free and get startedPlay store
संक्षारण-लोहे की बनी हुई वस्तुएं चमकीली होती हैं लेकिन कुछ समय पश्चात उन पर लालिमायुक्त भूरे रंग की परत चढ़ जाती है। आमतौर पर इस प्रक्रिया को लोहे पर जंग लगना कहते हैं। कुछ अन्य धातुओं में भी ऐसा ही परिवर्तन होता है। जब कोई धातु अपने आसपास अम्ल, नमी आदि के संपर्क में आती है तब ये संक्षारित होती हैं और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं। चांदी के ऊपर काली परत और तांबे के ऊपर हरी परत चढऩा, संक्षारण के उदाहरण हैं।

विकृत गंधिता-वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य सामग्री जब लंबे समय तक रखा जाता है तब उसका स्वाद या गंध में परिवर्तन आ जाता है। उपचयित होने पर तेल और वसा विकृत गंधी हो जाते हैं तथा उनके स्वाद तथा गंध बदल जाते हैं। आमतौर पर तैलीय तथा वसायुक्त खादय सामग्रियों में उपचयन रोकने वाले पदार्थ (प्रति ऑक्सीकारक) मिलाये जाते हैं। वायुरोधी बर्तनों में खाद्य सामग्री रखने से उपचयन की गति धीमी हो जाती है। क्या आप जानते हैं कि चिप्स बनाने वाले चिप्स की थैली को नाइट्रोजन जैसे गैस से युक्त कर देते हैं ताकि चिप्स का उपचयन न हो सके और उन्हें देर तक संरक्षित रखा जा सके।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए-
    $NaCl+ AgNO _{3} \longrightarrow AgCl+ NaNO _{3}$


    $BaCl _{2}+ H _{2} SO _{4} \longrightarrow BaSO _{4}+ HCl$
    View Solution
  • 2
    संक्षारण के दो उदाहरण दीजिए।
    View Solution
  • 3
    निम्नलिखित रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए
    $KCl O_ 3 \rightarrow KCl_2+ O_ 2$
    View Solution
  • 4
    निम्नलिखित रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए
    $NH _{3}+ CuO \rightarrow Cu + N _{2}+ H _{2} O$
    View Solution
  • 5
    A, B तथा C तीन तत्व हैं जो नीचे लिखे समीकरणों के अनुसार अभिक्रिया करते हैं-
    $A _{2} O _{3}+2 B \quad \rightarrow \quad B _{2} O _{3}+2 A$ $3 CSO _{4}+2 B \quad \rightarrow \quad B_ 2\left( SO _{4}\right)_{3}+3 C$ $3 CO +2 A \quad \rightarrow \quad A _{2} O _{3}+3 C$
    इनमें से सबसे अधिक और सबसे कम अभिक्रियाशील तत्व का नाम लिखिए।
    View Solution
  • 6
    संगमरमर का रासायनिक सूत्र तथा उसके बनने की अभिक्रिया बताइए। उत्तर-संगमरमर को कैल्सियम कार्बोनेट भी कहते हैं।
    View Solution
  • 7
    निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
    हाइड्रोजन (g) + ऑक्सीजन (g) → जल (l)
    View Solution
  • 8
    निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
    कार्बन (s)+ ऑक्सीजन (g) → कार्बन डाईआक्साइड (g)
    View Solution
  • 9
    सफेदी करने के दो-तीन दिन बाद चमक क्यों आ जाती है?
    View Solution
  • 10
    संतुलित और कंकाली रासायनिक समीकरण में अंतर स्पष्ट करें।
    View Solution