(a) तारक केन्द्र पक्ष्माभ व कशाभिका का आधारीकाय बनाता है। तारककेन्द्र संख्या में नौ समान दूरी पर स्थित परिधीय ट्यूब्यूलिन सूत्रों से बने होते हैं। पर्णहरित (क्लोरोफिल) के अणु प्रकाश तन्त्र के अन्दर या चारों ओर विशिष्ट रूप से व्यवस्थित होते हैं ये हरित लवक ( क्लोरोप्लास्ट) की थाइलेकॉइड भित्ति में फंसे रहते हैं। क्रिस्टी माइटोकॉंण्ड्रया की अन्तभित्ति के वलन है। माइटोकॉंण्ड्रया में क्रिस्टी की यह वलन संरचना रासायनिक क्रियाओं को उचित सतह प्रदान करती है। राइबोजाइम एक RNA अणु युक्त एन्जाइम में विशिष्ट जैव-रासायनिक क्रियाओं के उत्प्रेरक की क्षमता होती है।