नियोजन — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययननियोजन3 Marks
Question
नीतियों से क्या आशय है ?
✓
Answer
नीतियाँ-नियोजन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए नीतियाँ बनायी जाती हैं। ये नीतियाँ उच्च प्रबन्धकों के विचारों और उनके द्वारा अपनाये जाने वाले सिद्धान्तों को कुछ वक्तव्यों या निर्देशों के रूप में व्यक्त कर देती हैं। अधीनस्थ अधिकारी उस नीति से सम्बन्धित विषयों पर निर्णय लेते समय उस नीति में स्पष्ट किये गये सिद्धान्तों का ध्यान रखते हैं और उसमें दी गई निर्णय सीमाओं के भीतर निर्णय लेते हैं। यद्यपि नीतियाँ उद्देश्यों की भाँति ही निर्णय के कार्य में मार्गदर्शन का कार्य करती हैं लेकिन ये उद्देश्यों से भिन्न होती हैं; क्योंकि उद्देश्य नियोजन की मंजिल है जबकि नीतियाँ इस मंजिल पर पहुँचने की विधियाँ । नीतियाँ नियमों से भी भिन्न होती हैं। संगठन के स्तर के आधार पर नीतियाँ, उच्च प्रबन्ध की नीतियाँ, क्षेत्रीय नीतियाँ तथा विभागीय नीतियों में विभाजित की जा सकती हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.