नियोजन — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययननियोजन3 Marks
Question
नियमों को योजनाएँ क्यों समझा जाता है?
✓
Answer
नियम एक प्रकार की योजनाएँ हैं जो विशिष्ट परिस्थितियों में की जाने वाली कार्यवाही को स्पष्ट करते हैं। ये कार्यवाही का मार्गदर्शन करते हैं लेकिन कार्यवाही से भिन्न होते हैं, क्योंकि इनमें कार्य करने का क्रम नहीं दिया जाता है। वस्तुतः नियम वे विशिष्ट विवरण हैं जो यह बतलाते हैं कि क्या करना है? वे किसी प्रकार की समझ-बूझ या ढिलाई की इजाजत नहीं देते हैं। ये प्रबन्धकों द्वारा लिये गये निर्णयों का प्रतिबिम्ब होते हैं कि अमुक कार्य निश्चित रूप से होना है तथा अमुक कार्य निश्चित रूप से नहीं होना है। ये सबसे सरल योजनाएँ होती हैं क्योंकि इनमें न तो कोई समझौता होता है और न ही कोई परिवर्तन, जब तक कि प्रबन्धन द्वारा कोई नीति सम्बन्धी निर्णय न लिया जाये।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.