वित्तीय नियोजन के प्रमुख प्रकार-
1. अल्पकालीन वित्तीय नियोजन-अल्पकालीन वित्तीय नियोजन सामान्यतः एक वर्ष की अवधि के लिए होता है। यह अल्पकालीन वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक होता है। यह रोकड़ प्रवाह को सन्तुलित रखता है।
2. दीर्घकालीन वित्तीय नियोजन-यह नियोजन पाँच वर्ष या अधिक अवधि के लिए होता है। इसमें दीर्घकालीन वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूँजी की मात्रा, स्थायी सम्पत्तियों के प्रतिस्थापन, विकास एवं विस्तार, पूँजी संरचना आदि बातों पर विचार किया जाता है।