Question
पालमपुर गाँव की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

Answer

पालमपुर गाँव की प्रमुख विशेषताएँ पालमपुर गाँव की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(1) मुख्य आर्थिक क्रिया-पालमपुर गाँव की मुख्य आर्थिक क्रिया कृषि है।
(2) कृषि भूमि का असमान वितरण-पालमपुर गाँव में कृषि भूमि का वितरण असमान है। पालमपुर गाँव में 450 परिवार रहते हैं जिनमें 150 परिवारों के पास कोई कृषि भूमि नहीं है। 240 परिवारों के पास 2 हैक्टेयर से कम कृषि भूमि है, 60 परिवारों के पास 2 हैक्टेयर से अधिक भूमि है तथा इनमें से कुछ परिवारों के पास 10 हैक्टेयर से भी अधिक भूमि है।
(3) कृषि में श्रम की स्थिति-छोटे कृषक अपनी भूमि पर स्वयं कार्य करते हैं, लेकिन बड़े और मझोले किसानों की भूमि पर भूमिहीन श्रमिक किराये पर कार्य करते हैं और मजदूरी प्राप्त करते हैं। यहाँ भूमिहीन श्रमिकों की स्थिति दयनीय है।
(4) कृषि के लिए आवश्यक पूँजी-छोटे किसान कृषि के लिए साहूकारों व व्यापारियों से ऋण लेते हैं, मझोले व बड़े किसान खेतों की बचत से पूँजी की व्यवस्था करते हैं। ये किसान ही कृषि अधिशेष की बिक्री करते हैं।
(5) अन्य आर्थिक क्रियायें-पालमपुर में कुछ गैर-कृषि आर्थिक क्रियायें भी हैं। ये हैं डेयरी व्यवसाय, लघुस्तरीय विनिर्माण कार्य तथा छोटे-छोटे दुकानदार, तांगे, बैलगाड़ी जैसे परिवहन के साधन आदि।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

जैकोबिन क्लब क्या था? फ्रांस में गणतन्त्र स्थापना में इसकी क्या भूमिका थी?
चुनाव से क्या अभिप्राय है? एक लोकतांत्रिक चुनाव के लिए न्यूनतम शर्ते क्या हैं?
लोकतंत्र क्या है? इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
मौलिक अधिकार किसे कहते हैं? भारतीय संविधान द्वारा आपको प्राप्त अधिकारों का वर्णन कीजिये।
भारत तथा विश्व पर एक टिप्पणी लिखिये।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के बारे में आप क्या जानते हैं? उसकी शक्तियों का वर्णन कीजिये।
भारत के विभिन्न भागों में पाए जाने वाले खानाबदोश चरवाहों के बारे में संक्षेप में लिखिए।
भारत में पाई जाने वाली वनस्पति के प्रमुख प्रकारों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
रूसी क्रांति और सोवियत संघ के वैश्विक प्रभाव को समझाइये।
स्वतंत्रता का अधिकार कई अधिकारों का समूह है। चर्चा कीजिए।