Question
'पदोन्नति' को संक्षेप में समझाइये।

Answer

पदोन्नति-व्यावसायिक संस्थाओं में पदोन्नति को भर्ती के आन्तरिक स्रोत के रूप में काम में लिया जाता है। सामान्यतः संस्था में उच्च पदों को भरने के लिए निम्न स्तर के कर्मचारियों की उच्च पदों पर नियुक्ति करते हैं। यह पदोन्नति कहलाती है। पदोन्नति में कर्मचारियों को अपने पद से ऐसे पद पर हस्तान्तरित किया जाता है जो अधिक उत्तरदायित्वपूर्ण हो तथा कर्मचारियों की सुविधाएँ, पद-प्रतिष्ठा तथा वेतन बढ़ जाता है। पदोन्नति कर्मचारियों का ऊर्ध्वाधर स्थानान्तरण है। पदोन्नति की नीति को अपनाना कर्मचारियों की अभिप्रेरणा, निष्ठा तथा उनके सन्तोष को बढ़ाने में सहायक होती है। इसका कर्मचारियों पर एक गहरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है, क्योंकि उच्च स्तरों पर पदोन्नति के कारण संगठन में निचले स्तरों पर भी पदोन्नति की एक श्रृंखला बन जाती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free