पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत के कार्यों का उल्लेख कीजिए।
Download our app for free and get startedPlay store
पंचायत समिति के कार्य पंचायत समिति के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं -
  1. पंचायत समिति ग्राम पंचायतों के कार्यों की समीक्षा व पर्यवेक्षण करती है।
  2. पंचायत समिति नवनिर्वाचित सरपंचों व पंचों को प्रशिक्षण व मार्गदर्शन देती है।
  3. पंचायत समिति सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों में समन्वय स्थापित करती है।
  4. पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक आयोजित करती है।
  5. यह अपनी बैठकों व स्थानीय समितियों के निर्णयों की अनुपालना का नियंत्रण रजिस्टर रखती है।
  6. यह कार्यस्थल एवं पंचायत मुख्यालय पर वास्तविक व्यय को दर्शाने वाले बोर्ड लगवाती है।
  7. यह पशु मेलों का आयोजन करती है।
ग्राम पंचायत के कार्य
ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं -
  1. ग्राम पंचायत अपने पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता एवं पेयजल की व्यवस्था करती है।
  2. यह अपने पंचायत क्षेत्र के मार्गों में प्रकाश की व्यवस्था। करती है।
  3. यह अपने क्षेत्र में मनरेगा कार्यक्रम का क्रियान्वयन एवं आवेदकों को रोजगार उपलब्ध कराती है।
  4. यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली का कार्य सुचारु रूप से कराने का कार्य करती है।
  5. यह ग्रामीण सड़कों के रखरखाव का कार्य करती है।
  6. यह जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण का कार्य करती
  7. यह आपदाओं एवं महामारी के समय जिला प्रशासन से समन्वय रखती है।
  8. यह अपने क्षेत्र में चारागाह एवं वनों का विकास करती
  9. यह मानव एवं पशु स्वास्थ्य, पोषण व परिवार कल्याण कार्यक्रमों में सहायता करती है।
  10. यह अपने क्षेत्र में स्थानीय भौतिक संसाधनों का विकास एवं उनके समुचित उपयोग का कार्य करती है।
art

Download our app
and get started for free

Experience the future of education. Simply download our apps or reach out to us for more information. Let's shape the future of learning together!No signup needed.*

Similar Questions

  • 1
    जिला परिषद की संरचना को स्पष्ट कीजिए।
    View Solution
  • 2
    पंचायत समिति की संरचना को स्पष्ट कीजिए।
    View Solution
  • 3
    नगरीय स्थानीय स्वशासन संस्थाओं पर एक लेख लिखिए।
    View Solution