1992 में आयोजित रियो डी जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन की प्रमुख बातें निम्न प्रकार हैं-
प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन जून, 1992 में ब्राजील के शहर रियो डी जेनरो में आयोजित किया गया।
इस सम्मलन में विश्व के 100 से भी अधिक राष्ट्राध्यक्ष एकत्रित हुए।
सम्मेलन का आयोजन विश्व स्तर पर उभरते पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास की समस्याओं का हल ढूँढ़ने के लिए किया गया था।
इस सम्मेलन में एकत्रित नेताओं ने भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन और जैविक विविधता पर एक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए।
रियो सम्मेलन में भूमंडलीय वन सिद्धान्तों (Forest Principles) पर सहमति जताई गई और 21वीं शताब्दी में सतत पोषणीय विकास के लिए एजेंडा 21 को स्वीकृति प्रदान की गई। इसका उद्देश्य भूमण्डलीय सतत पोषणीय विकास हासिल करना है।