Question
प्रतिरक्षी अणु का नामांकित चित्र बनाइए।

Answer

प्रतिरक्षी या एंटीबॉडी प्रतिरक्षा तंत्र से सम्बन्धित प्रोटीन हैं, जिन्हें इम्यूनोग्लोब्युलिन भी कहा जाता है। प्रत्येक प्रतिरक्षी अणु में चार पॉलीपेप्टाइड श्रृंखलाएँ होती हैं। इनमें से दो छोटी श्रृंखलाएँ हल्की श्रृंखलाएँ या लाइट चेन तथा बड़ी श्रृंखलाएँ, भारी श्रृंखलाएँ या हैवी चेन कहलाती हैं। इसी कारण प्रतिरक्षी अणु को H2L2 द्वारा दर्शाया जाता है। यह श्रृंखलाएँ मिलकर एक Y आकार की सरंचना बनाती हैं। इन श्रृंखलाओं के शीर्ष परिवर्तनीय क्षेत्र अर्थात् वेरिएबिल रीजन का निर्माण करते हैं, जो विशिष्ट एंटीजन हेतु प्रतिरक्षी को विशिष्टता प्रदान करता है। यह लाइट व हैवी श्रृंखलाओं का अंतिम सिरा 'एंटीजन बाइंडिंग साइट' का निर्माण करता है। यह श्रृंखलाएँ आपस में डाइसल्फाइड बन्धों से जुड़ी रहती हैं।
Image

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

पवित्र उपवन क्या हैं? उनकी संरक्षण में क्या भूमिका है?
पिल्स क्या है? यह गर्भनिरोधक के रूप में किस प्रकार कार्य करती है? समझाइए।
प्रेरित गर्भपात या चिकित्सीय सगर्भता समापन (MTP-Medi- cal Termination of Pregnancy) किसे कहते हैं? MTP की क्यों आवश्यकता पड़ती है?
मानव जीनोम परियोजना क्या है? इसकी पाँच मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
शीतनिष्क्रियता (हाइबर्नेशन) से उपरति (डायपॉज) किस प्रकार भिन्न है?
नर मनुष्य में शुक्रजनन की घटनाओं को दर्शाते हुए योजनाबद्ध प्रस्तुतीकरण दीजिये।
मानव मादा जनन तंत्र को समझाइए।
क्या आप जानते हैं कि पिछले 50 वर्षों के दौरान हमारे देश के जनन स्वास्थ्य में सुधार हुआ है? यदि हाँ, तो इस प्रकार के सुधार वाले कुछ क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित पौधे से प्राप्त ड्रग का नाम एवं शरीर पर होने वाले एक-एक कुप्रभाव को लिखिए।
(i) पैपेवर सोम्नीफेरम, (ii) कैनिबस सटाइवा, (iii) एरिथ्रोजाइलम कोका ।
पुरुष जनन-तंत्र का एक नामांकित आरेख बनाएँ।