गर्भावस्था पूर्ण होने से पहले स्वैच्छिक रूप से गर्भ के समापन को प्रेरित गर्भपात या चिकित्सीय सगर्भता समापन कहते हैं। MTP की आवश्यकता निम्नलिखित परिस्थितियों में होती है-
1. जब सगर्भता की स्थिति माँ या भ्रूण या दोनों के लिए हानिकारक या घातक बन जाये।
2. अनचाही सगर्भता उत्पन्न होने पर। जैसे बलात्कार या असुरक्षित यौन सम्बन्धों या गर्भ निरोधक उपायों के असफल होने से बनी सगर्भता की स्थिति।