प्रारम्भिक नगरों की कहानी-हड़प्पा सभ्यता का पुरातत्व — इतिहास कक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्सइतिहासप्रारम्भिक नगरों की कहानी-हड़प्पा सभ्यता का पुरातत्व2 Marks
Question
पुरातत्व से आप क्या समझते हैं?
✓
Answer
पुरातत्व इतिहास की सर्वश्रेष्ठ कसौटी है। जिस ऐतिहासिक तथ्य को पुरातत्व का समर्थन प्राप्त नहीं है, उसकी नींव बालू पर टिकी होती है। समकालीन अर्थात् प्रत्यक्षदर्शी सामग्री ही पुरातात्विक सामग्री कहलाती है। हमारा वही इतिहास प्रमाणिक है जो ऐसी सामग्री को आधार बनाकर लिखा जाता है। पुरातत्व वह विज्ञान है जिसके माध्यम से पृथ्वी के गर्भ में छिपी हुई सामग्रियों की खुदाई कर अतीत के लोगों के भौतिक जीवन का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी जाति की सभ्यता के इतिहास का ज्ञान प्राप्त करने में पुरातत्व एक प्रमुख साधन के रूप में हमारे सामने आता है। पुरातत्वविदों ने सिन्धु घाटी के समीप उत्खनन कर जो पुरातात्विक सामग्री प्राप्त की, उसी सामग्री के आधार पर हड़प्पा सभ्यता के प्रारम्भिक नगरों की कहानी लिखी गई।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.