राजस्थान में तीन राष्ट्रीय उद्यान हैं -
1. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान-यह भरतपुर जिले में स्थित है। यहाँ साइबेरियन क्रेन, सारस, बगुले, बया, कोयल, बटेर आदि पक्षी पाये जाते हैं।
2. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान-यह सवाई माधोपुर जिले में स्थित है। यह उद्यान भारतीय बाघ के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहाँ भालू, चीतल, सांभर, नीलगाय, मगरमच्छ आदि भी पाये जाते हैं।
3. मुकंदरा राष्ट्रीय उद्यान-यह कोटा और चित्तौड़गढ़ जिले में फैला हुआ है। यहाँ बाघ, रीछ, जरख, गीदड़, भेड़िया, सांभर, चीतल, नीलगाय, चिंकारा, सियार आदि वन्य जीव पाये जाते हैं।