राजस्थान में कृषि की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार
(1) राजस्थान की अधिकांश कृषि मानसून की वर्षा पर निर्भर है।
(2) यहाँ वर्ष भर में तीन प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं - (i) रबी (ii) खरीफ (iii) जायद।
(3) राजस्थान में देश का सर्वाधिक बाजरा, सरसों व ग्वार का उत्पादन होता है।
(4) उत्तर प्रदेश के पश्चात् राजस्थान भारत में जौ व चना उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।
(5) पश्चिमी राजस्थान में बाजरा सर्वाधिक बोया जाने वाला खाद्यान्न है।
(6) दक्षिणी राजस्थान में खाद्यान्न फसलों में मक्का की| खेती प्रमुख है।
(7) राज्य में श्रीगंगानगर जिला गेहूँ उत्पादन में प्रथम स्थान पर है।
(8) पश्चिमी राजस्थान में इंदिरा गाँधी नहर से करीब 175 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विकास हुआ है।
(9) राज्य में सिर्फ 35 प्रतिशत फसली क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। कुल सिंचित क्षेत्र के 66 प्रतिशत क्षेत्र की सिंचाई कुएँ व ट्यूबवेल से होती है। नहरों द्वारा करीब 33 प्रतिशत सिंचाई होती है। तालाबों द्वारा सिंचित क्षेत्र बहुत कम है।