जीवन परिचय :-दिनकर जी का जन्म सन् 1908 ई. में बिहार में मुंगेर जिले के 'सिमरिया' नामक गांव मैं एक साधारण कृषक परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री रवि सिंह तथा माता का नाम श्रीमती मनरूप देवी था। इन्होने पटना विश्वविद्यालय से बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद दिनकर जी को मुजफ्फरपुर के कॉलेज मे हिन्दी विभाग का अध्यन नियुक्त किया गया। इसके बाद यह राज्य सभा के सदस्य मनोनित हुए। इसके बाद इन्होने भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति, और भारत सरकार के ग्रह विभाग में हिन्दी सलाहकार और आकाशवाणी निदेश भी रहे। इनकी साहित्य सेवाओं से प्रभावित होकर भागलपुर विश्वविद्यालय ने इन्हें डी०लीट. की उपाधि से सम्मानित किया। सन् 24 अप्रैल 1974 ई. को इनका देहान्त हो गया।
रचनाएं:-निबन्ध - उजली आग, रेती के फूल
काव्य - हुकार, उर्वशी, रेणुका
यात्रा साहित्य - देश-विदेश
बाल साहित्य - सूरज का व्याह, मिर्च का मजा