वित्तीय बाजार — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययनवित्तीय बाजार3 Marks
Question
सेबी के सुरक्षात्मक कार्य बताइये।
✓
Answer
सेबी के सुरक्षात्मक कार्य निम्न प्रकार हैं-
(1) सेबी प्रतिभूति बाजार में धोखा-धड़ी एवं अनुचित कार्यों पर प्रतिबंध लगाती है। अनुचित व्यापारिक कार्यों में निम्न सम्मिलित हैं
प्रतिभूतियों के बाजार मूल्यों में वृद्धि अथवा घटोत्री के एक मात्र उद्देश्य के लिए हेराफेरी करना।
ऐसे झूठे कथन जिससे किसी भी व्यक्ति को प्रतिभूतियों के क्रय-विक्रय के लिए उकसाया जा सके।
(2) सेबी ने शेयरों के भीतरी (insider) व्यापार पर रोक लगा रखी है। आंतरिक व्यक्ति को कम्पनी की प्रतिभूतियों को प्रभावित करने वाली सूचना प्राप्त होती हैं जो जन साधारण को प्राप्त नहीं होती हैं।
(3) सेबी निवेशकों को शिक्षित करने के लिए भी कदम उठाती है।
(4) सेबी प्रतिभूति बाज़ार में उचित कार्यों एवं आचार संहिता को बढ़ावा देती है।
(5) सेबी ने ऋणपत्रधारियों के हितों के रक्षार्थ दिशा निर्देश दिए हैं जिनके अनुसार कम्पनी स्वयं के ऋणपत्रधारियों के कोषों को कहीं अन्यत्र निवेश नहीं कर सकती तथा शर्तों को बीच में ही नहीं बदल सकती।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.