Question
सेवा क्षेत्र पर एक संक्षिप्त लेख लिखें।

Answer

अर्थव्यवस्था के अंदर तीन क्षेत्र होते हैं। पहला, प्राथमिक अथवा कृषि क्षेत्र, दूसरा या द्वितीय औद्योगिक क्षेत्र और तीसरा सेवा क्षेत्र। यह अर्थव्यवस्था का वह क्षेत्र है जो विभिन्न प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराता है जैसे संचार, शिक्षा, बैंक, होटल, यातायात इत्यादि।
सेवा क्षेत्र को दो भागों में बाँटा गया है -
(i) सरकारी। (ii) गैर-सरकारी।
सरकारी - इसके अंतर्गत केन्द्र अथवा राज्यों की सरकारें अपने कर्मचारियों की नियुक्ति कर विभिन्न प्रकार की सेवाएँ लेती हैं। इसके बदले उनको वेतन प्राप्त होता है जैसे-पुलिस, प्रशासन, रेलवे इत्यादि ।
गैर-सरकारी सेवा - सरकार के अलावा अन्य संस्था अथवा निजी संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए रोजगारों को शामिल करते हैं जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सकीय, कानूनी, शिक्षा सेवा इत्यादि।
सेवा क्षेत्र का विकास ही घरेलू उत्पाद में विकास का द्योतक है, इससे सर्वाधिक आय की प्राप्ति होती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

व्यावसायिक बैंक के प्रमुख कार्यों की विवेचना करें।
स्वयं सहायता समूह क्या है? इसमें महिलाएँ अपनी भूमिका किस प्रकार निभाती है?
किसी देश के आर्थिक विकास में राजकीय, राष्ट्रीय एवं प्रतिव्यक्ति आय का क्या योगदान होता है?
भारत में सहकारिता की शुरूआत किस प्रकार हुई, संक्षिप्त वर्णन करें।
अर्थव्यवस्था की संरचना से आप क्या समझते हैं? इन्हें कितने भागों में बाँटा गया है?
विकास में प्रति-व्यक्ति आय पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें
हमारे देश में सहकारी बैंकों के मुख्य प्रकार क्या है ?
बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के क्या कारण हैं? बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के उपायों को लिखें।
अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं? अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के विषयों में बताइए।
राष्ट्रीय आय की परिभाषा दें। इसकी गणना की प्रमुख विधि कौन-कौन सी है ?