शाहुबनाथ एक महिला थी पर उनका शौख था औरों से कुछ अलग काम करने की। इसलिए उन्हें बस चालक बनना पसंद आया। पर महिला होने का कारण बस चालक बनने में उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनके लिए बस चलाना जितना मुश्किल नहीं था उससे भी ज्यादा मुश्किल था अधिकारियों को यह विश्वास दिलाना की वे भी एक बस चालक बन सकती हैं। पर जब शाहुबनाथ बस की ड्राईवर की सीट पर बैठती तो उन्हें देखते ही यात्री बस से नीचे उतर जाते। कुछ यात्री तो टिकट लेने के बावजूद भी उस बस में यात्रा नहीं करते थे, जिसे शाहुबनाथ द्वारा चलाना होता था।
एक बार तो उनके चलाए बस में सिर्फ एक ही यात्री ने सफर किया था। एक दिन शाहुबनाथ को बहुत रोना भी आया था। पर उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और अपने काम में पूरे लगन के साथ लगी रही। फिर धीरे-धीरे यात्रियों ने उनकी ड्राइविंग की प्रशंसा की और फिर वे पूरे आत्मविश्वास के साथ यात्रियों से भरी बसें भी चलाने लगीं।