Question
समाप्यता के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण कीजिए।

Answer

समाप्यता के आधार पर संसाधन निम्न दो प्रकार के होते हैं-
(1) नवीकरण योग्य संसाधन-वे संसाधन जिन्हें भौतिक, रासायनिक या यांत्रिक प्रक्रियाओं द्वारा नवीकृत या पुनः उत्पन्न किया जा सकता है, उन्हें नवीकरण योग्य अथवा पुनः पूर्ति योग्य संसाधन कहा जाता है। उदाहरणार्थ, सौर तथा पवन ऊर्जा, जल, वन व वन्य जीवन। इन संसाधनों को सतत् अथवा प्रवाह संसाधनों में विभाजित किया गया है।
(2) अनवीकरण योग्य संसाधन-इन संसाधनों का विकास एक लंबे भू-वैज्ञानिक अंतराल में होता है। खनिज और जीवाश्म ईंधन इस प्रकार के संसाधनों के उदाहरण हैं। इनके बनने में लाखों वर्ष लग जाते हैं। इनमें से कुछ संसाधन जैसे धातुएँ पुनः चक्रीय हैं और कुछ साधन जैसे जीवाश्म ईंधन अचक्रीय हैं व एक बार के प्रयोग के साथ ही खत्म हो जाते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

भूमि के ह्रास (निम्नीकरण) का क्या अर्थ है? भूमि-ह्रास के उत्तरदायी कारण क्या हैं?###कोई दो मानवीय क्रियाएँ लिखिए जो भूमि निम्नीकरण के लिए उत्तरदायी हैं।###भू-क्षरण से आप क्या समझते हैं? इसे रोकने के लिए कोई चार उपाय बताइए।###भूमि निम्नीकरण से क्या अभिप्राय है? इसके लिए उत्तरदायी किन्हीं चार कारकों की विवेचना कीजिए।
बीसवीं सदी के प्रथम दशक तक भारत में औद्योगीकरण की व्यवस्था में आए परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।
असहयोग आन्दोलन के कार्यक्रम का वर्णन कीजिए।
विश्व में लोकतन्त्र की प्रमुख तीन चुनौतियों का वर्णन कीजिए।
गांधी-इरविन समझौते के प्रावधानों का वर्णन कीजिए l
वनों का वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए।
अवध में किसानों को आन्दोलन क्यों करना पड़ा?
आपके विचार में सार्वजनिक क्षेत्र क्यों आवश्यक है? कोई तीन बिन्दु लिखिए।
सीमेण्ट उद्योग में तेजी से हुए विकास के कारणों पर प्रकाश डालिए।
भारत में दालों की कृषि का उल्लेख कीजिये।