Question
समीकरण $\left[\begin{array}{cc} a-b & 2 a+c \\ 2 a-b & 3 c+d \end{array}\right]$ = $\left[\begin{array}{cc} -1 & 5 \\ 0 & 13 \end{array}\right] $ से a, b, c तथा d के मान ज्ञात कीजिए।

Answer

दिया है, $\left[\begin{array}{cc} a-b & 2 a+c \\ 2 a-b & 3 c+d \end{array}\right]$ = $\left[\begin{array}{cc} -1 & 5 \\ 0 & 13 \end{array}\right] $
समान आव्यूह की परिभाषा से चूँकि प्रदत्त आव्यूह बराबर हैं, तो उनके संगत अवयव भी बराबर होंगे। संगत अवयवों की तुलना करने पर, हम प्राप्त करते हैं
a - b = - 1 ...(i)
2a - b = 0 ...(ii)
2a + c = 5 ...(iii)
तथा 3c + d = 13 ...(iv)
समी (ii) में से समी (i) को घटाने पर, a = 1
समी (i) तथा समी (iii) में a = 1 रखने पर, 1 - b = - 1 तथा 2 + c = 5
$\Rightarrow$ b = 2 तथा c = 3
समी (iv) में c = 3 प्रतिस्थापित करने पर, 3 $ \times$3 + d = 13 $ \Rightarrow$ d = 13 - 9 = 4 
इस प्रकार, a = 1, b = 2, c = 3 तथा d = 4

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

cos $\left(\sec ^{-1} x +\operatorname{cosec}^{-1} x\right)$, $|x| \geq 1 $ का मान ज्ञात कीजिए।
एक कलश (पात्र) में 25 गेंदें हैं, जिनमें से 10 गेंदों पर चिन्ह X अंकित है और शेष 15 पर चिह्न Y अंकित है। कलश में से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है और उस पर अंकित चिह्न को नोट (लिख) करके उसे कलश में प्रतिस्थापित कर दिया जाता है। यदि इस प्रकार से 6 गेंदें निकाली जाती हों, तो अग्रलिखित कम से कम 1 गेंद पर चिन्ह Y अंकित हो की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
बेज़ प्रमेय का दूसरा नाम क्या है?
अवकल समीकरण का व्यापक हल ज्ञात कीजिए: $x^{5} \frac{d y}{d x}=-y^{5}$
दर्शाइए कि बिंदु A(2, 3, -4), B(1, -2, 3) और C(3, 8, -11) संरेख हैं।
समुच्चय A = {1, 2, 3} से स्वयं तक सभी एकैकी फलन की संख्या ज्ञात कीजिए।
मान लीजिए कि X = {1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9} है। मान लीजिए कि X में R1 = {(x, y) : x - y संख्या 3 से भाज्य है} द्वारा प्रदत्त एक संबंध R1 है तथा R2 = {(x, y) : {x, y} $\subset$ {1, 4, 7} या {x, y} $\subset$ {2, 5, 8} या {(x, y} $\subset$ {3, 6, 9} द्वारा प्रदत्त X में एक अन्य संबंध R2 है। सिद्ध कीजिए कि R1 = R2 है।
$\int$log x dx ज्ञात कीजिए।
यदि A = {1, 2} तथा B = {3, 4} है, तो A और B में सम्बन्धों की संख्या ज्ञात कीजिए।
क्या $f: R \rightarrow R , f(x)=\sin x$ एक बहु एकैकी फलन है?