सनाय-सनाय का वानस्पतिक नाम केसिया अंगस्टीफोलिया है। यह कुल फैबेसी व उपकुल सिजलपिनाइडी का पौधा है। अरब और सोमालिया में सनाय (स्वर्ण पत्ती) के पौधे जंगली रूप में मिलते हैं। एक अन्य प्रजाति भारत में पाई जाती है। जिसका नाम है केसिया एक्यूटिफोलिया विभिन्न भाषाओं में इसके अलग-अलग नाम हैं, जैसे-संस्कृत में मार्कण्डी, मार्कण्डिका (अभिनव) हिन्दी में सनाय, सनायमकी (मुखी), बंगाली में सोनामुखी, गुजराती में मीठी आवल सोनामुखी, कोंकणी में सेनामक्की, अंग्रेजी में इंडियन सेन्ना आदि।