Question
संघनन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer

संघनन (Condensation) - वायुमण्डल में उपस्थित जल वाष्प (गैसीय अवस्था) का जल (तरल अवस्था) में परिवर्तित होना संघनन (Condensation) कहलाता है। यह जल के अवस्था परिवर्तन की एक प्रक्रिया है जो वाष्पीकरण (Evaporation) प्रक्रिया के विपरीत होती है। संघनन की प्रक्रिया वायुमण्डल में निहित सापेक्ष आर्द्रता पर निर्भर करती है। जब वायु में सापेक्ष आर्द्रता 100% होती है तो उस वायु को संतृप्त वायु (Saturated air) कहते हैं।

$\quad$संघनन के प्रमुख रूप हैं-ओस, कोहरा, धुन्ध, धूम कोहरा एवं पाला।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free