संगठन का महत्त्व
1. विशिष्टीकरण के लाभ प्राप्त होना-संगठन से विशिष्टीकरण के लाभ प्राप्त होते हैं। यह विशिष्टीकरण को बढ़ावा भी देता है। संगठन, कार्यालय में विभिन्न क्रियाओं के नियमानुसार आबंटन में मार्गदर्शन का कार्य करता है। कर्मचारियों द्वारा एक ही कार्य को लगातार करते रहने से कार्य का बोझ भी कम हो जाता है तथा कर्मचारी दक्षता से कार्य करते हैं, फलतः उत्पादन की मात्रा भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही लगातार एक ही कार्य करते रहने से कर्मचारी उस कार्य का अच्छा अनुभव एवं दक्षता प्राप्त कर लेता है। इस प्रकार संगठन से विशिष्टीकरण के लाभ प्राप्त होते हैं।
2. संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग-संगठन के द्वारा सभी भौतिक, वित्तीय एवं मानवीय संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग सम्भव होता है। इसमें कार्य का उचित विभाजन एवं आबंटन होता है। कार्य के दोहरेकरण की समस्या से छुटकारा दिलाता है। जिससे प्रयासों तथा संसाधनों के अपव्यय को कम किया जा सकता है।