Question
संसद का गठन किस प्रकार होता है?

Answer

भारतीय संसद - भारतीय संसद देश की सर्वोच्च कानून निर्मात्री संस्था है। इसमें राष्ट्रपति एवं दो सदन- (अ) राज्यसभा एवं (ब) लोकसभा होते हैं-
(अ) राज्यसभा- राज्यसभा मुख्य रूप से देश के राज्यों की प्रतिनिधि के रूप में काम करती है। राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य करते हैं। राज्यसभा में 233 निर्वाचित सदस्य होते हैं और 12 सदस्य राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किये जाते हैं।
राज्यसभा की अध्यक्षता राज्यसभा के सभापति करते हैं जो देश के उपराष्ट्रपति होते हैं।
(ब) लोकसभा- लोकसभा में कुल 545 सदस्य होते हैं। इसमें 543 निर्वाचित सदस्य और 2 मनोनीत सदस्य होते हैं। संसद के सदस्यों का निर्वाचन सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर जनता द्वारा किया जाता है। आमतौर पर लोकसभा के लिए हर पांच साल में चुनाव करवाए जाते हैं। देश को बहुत सारे निर्वाचन क्षेत्रों में बाँट दिया गया है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से एक व्यक्ति को संसद में भेजा जाता है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार आमतौर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य होते हैं।
लोकसभा की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

भोपाल यूनियन कार्बाइड संयंत्र में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अवहेलना होने के कारणों को स्पष्ट कीजिये।
गैर-ब्राह्मण जातियों के भीतर से उठी समानता और न्याय की माँग की उदाहरण सहित विवेचना कीजिए।
वारेन हेस्टिंग्स द्वारा न्याय के क्षेत्र में किए गए सुधारों पर टिप्पणी कीजिए।
कांग्रेस में आमूल परिवर्तनवादी की राजनीति मध्यमार्गी की राजनीति से किस तरह भिन्न थी?
राजस्थान में प्रमुख भौगोलिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल कौन-कौनसे हैं?
राजस्थान में 1857 ई. की क्रांति के क्या कारण रहे थे?
गाँधीजी ने असहयोग आन्दोलन क्यों चलाया? इस आन्दोलन के दौरान क्या कार्य किये गये?
मेरठ से दिल्ली तक 1857 के विद्रोह की अग्नि कैसे फैली ? दिल्ली से सम्बन्धित कुछ घटनाओं का ब्यौरा दीजिए।
भारतीय संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों का वर्णन कीजिये।###भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों में कोई दो मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से लिखें।
प्राकृतिक वनस्पति के वितरण का वर्णन कीजिये।###प्राकृतिक वनस्पति के मुख्य प्रकारों का वर्णन कीजिये।