तापमान किसी भी जन्तु के पूर्ण आकार व शरीर के विभिन्न अंगों के सापेक्ष अनुपात को प्रभावित करता है क्योंकि छोटे जन्तुओं की शरीर सतह का क्षेत्रफल उनके आयतन के सापेक्ष बड़ा होता है इसीलिए ध्रुवीय क्षेत्रों में छोटे जन्तु अपने शरीर की गर्मी को बहुत तेजी से खो देते हैं। इसीलिए बहुत कम छोटे जन्तु अपने आपको बचा पाते हैं।