Question
सतत विकास किसे कहते हैं?

Answer

सतत विकास का अर्थ है-ऐसा विकास जो जारी रहे, टिकाऊ रहे अर्थात् सतत विकास, विकास की वह रणनीति है, जो प्राकृतिक साधनों एवं पर्यावरण को क्षति पहुँचाये बगैर वर्तमान एवं भावी दोनों पीढ़ियों के कल्याण को अधिकतम बनाती है। बुडलैंड आयोग ने सतत विकास के बारे में बताया है कि "विकास की वह प्रक्रिया जिसमें वर्तमान की आवश्यकताएँ, बिना भावी पीढ़ी की क्षमता, योग्यता से समझौता किए बिना पूरी हो जाती हैं।" जैसे-कोयला, गैस, वन, पेट्रोलियम, जल, सूर्य के प्रकाश का प्रयोग।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free