सततपोषणीय विकास के लिए कुछ प्रमुख सिद्धान्त निम्न प्रकार हैं-
(क) जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल करना।
(ख) मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना ।
(ग) पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना।
(घ) प्राकृतिक संसाधनों के ह्रास को कम से कम करना।
(ङ) पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत व्यवहार और अभ्यास में परिवर्तन करना।
(च) समुदायों को अपने पर्यावरण की देखभाल करने योग्य बनाना।