Question
सूक्ष्मतत्वों के विषैले प्रभाव लिख्खिए।

Answer

विभिन्न सूक्ष्म तत्वों के विषैले प्रभाव निम्नलिखित हैं-
(1) लोहा-पादप वृद्धि अवरुद्ध होना, जड़ों में भूरापन, सूखापन, ब्रांजिंग (ताँबे जैसा रंग) तथा जड़ों में गलन पैदा होना।
(2) मैंगनीज-पत्तियों में कुंचन, अनाजों (जई) में व्हिप टेल (लोमड़ी रंग), बादामी अथवा नीललोहित पत्तियाँ तथा तने, अनाजों की पत्तियों पर भूरे धब्बे तथा जड़ों का रंग भूरा होना।
(3) ताँबा नवीन पत्तियों में हरिमहीनता, पुरानी पत्तियों पर लाल व गुलाबी धब्बे, पत्तियों में स्फीति अभाव, जड़ों का लाल-बादामी होकर चटकना व गलना तथा लोहे की सुलभता कम होना।
(4) जस्ता-पत्तियाँ लाल भूरी होकर सूख जाती हैं तथा कागज जैसी प्रतीत होती हैं। पत्तियाँ किनारों की ओर से मुड़कर गोल हो जाती है जिससे शिराओं पर लाल-भूरे धब्बे दिखाई देते हैं। फॉस्फोरस की सुलभता घट जाती है।
(5) मोलिब्डेनम-पत्तियों पर सुनहरे पीले तथा नीले धब्बे हो जाते हैं तथा टमाटर, आलू आदि के तने भी सुनहरे पीले हो जाते हैं।
(6) बोरॉन-जी व मक्का में नवीन पत्तियों में अत्यधिक हरिमहीनता, विरंजन होकर मध्य से लटक जाना तथा कलियों का रंग उड़ जाना तथा फूलों का रंग हल्का होना।
(7) क्लोरीन-पत्तियों की संख्या व आकार में कमी तथा मोटा होना एवं पत्तियों के किनारे बादामी होकर फटना।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

उर्वरकों के दुष्प्रभाव से बचाव हेतु विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए।
एन्जाइम क्या है। यह कितने प्रकार का होता है? इनके कार्य, क्रिया विधि तथा उपयोगिता का विस्तारपूर्वक वर्णन करो।
गरबर विधि द्वारा दूध की वसा ज्ञात करने की विधि का विस्तार से वर्णन कीजिए।
निम्न जैविक सुधारों के बारे में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-
(1) सीरा व प्रेसमड 
(2) हरी खाद तथा फसल अवशेष 
(3) कटाली खरपतवार 
(4) वनस्पतियों का प्रभाव।
पेप्टाइड एवं पेप्टाइड आबन्ध से क्या अभिप्राय है? इसका वर्गीकरण करो एवं इसका विस्तार से वर्णन करो।
जीवांश पदार्थों का मृदा गुणों तथा उर्वरता पर प्रभाव का वर्णन कीजिए।
जैविक खाद तथा उर्वरकों में भेद स्पष्ट कीजिए।
उभय प्रतिरोधन से आप क्या समझते हैं? मृदा में उभय प्रतिरोधन किस प्रकार होता है? इसका कृषि में महत्व लिखिए।
मृदा निर्माण प्रक्रमों की विवेचना कीजिए।
वायु प्रदूषण का पौधों की वृद्धि पर क्या प्रभाव पड़ता है?