3. अटल आयुष्मान योजना से स्वास्थ्य - रक्षा - इस योजना का लक्ष्य सभी नागरिकों को स्वास्थ्य - रक्षा हेतु समस्त चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से गरीब, दलित - शोषित, बेसहारा एवं छोटे बालकों का रोगोपचार कम खर्चे पर हो, यथासम्भव निःशुल्क चिकित्सा - सुविधा मिले, इस दृष्टि से केन्द्र सरकार ने पाँच लाख रुपये तक का रोगोपचार प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क कराना निश्चित किया है और समस्त देश में पचास करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज का लक्ष्य रखा है।
4. आयुष्मान योजना से लाभ - कुपोषण, अस्वच्छता, निर्धनता आदि कारणों से अनेक असाध्य रोग फैल रहे हैं तथा लोगों को रोगोपचार पर असीमित व्यय करना पड़ता है। अटल आयुष्मान योजना के द्वारा सभी सरकारी एवं प्रमुख निजी अस्पतालों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा मिलने लगी है। इस निमित्त गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे हैं। रोगोपचार हेतु पाँच लाख रुपये तक सरकारी सहयोग दिया जा रहा है। इससे अल्प अवधि में ही साठ लाख बच्चों को मृत्यु - मुख में जाने से बचाया गया है। अशक्त एवं निम्नवर्ग की जनता इससे लाभान्वित हो रही है।
5. उपसंहार - स्वास्थ्य ऐसा धन है जिससे जीवन सुख - चैन से बीत जाता हैं। लम्बी आयु का यही रहस्य है। परन्तु स्वास्थ्य रूपी धन की रक्षा कैसे हो, इस दृष्टि से अटल आयुष्मान योजना चल रही है। यह योजना सफल रहे यही आम नागरिक की कामना है।
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.