मूंगफली-मूंगफली एक प्रमुख तिलहन फसल है। यह खरीफ की फसल है तथा देश में मुख्य तिलहनों के कुल उत्पादन का आधा भाग इसी फसल से प्राप्त होता है। 2016-17 के अनुसार गुजरात मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है और इसके अतिरिक्त राजस्थान और आंध्रप्रदेश दूसरे मुख्य उत्पादक राज्य हैं।