CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययनविपणन3 Marks
Question
विज्ञापन के प्रमुख लाभ बतलाइये।
✓
Answer
विज्ञापन के प्रमुख लाभ-
1. बड़ी संख्या में लोगों तक पहुँचाना-विज्ञापन एक ऐसा माध्यम है जिसके माध्यम से सन्देश दूर-दूर फैले बड़ी संख्या में लोगों तक पहुँचा जा सकता है।
2. स्पष्टता-वर्तमान समय में कला, कम्प्यूटरडिजाइन एवं ग्राफिक्स में विकास के साथ विज्ञापन सम्प्रेषण के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित हो चुका है। विशेष प्रभावोत्पादन (आकर्षक रूप-रंग, छपाई व चित्रों का प्रयोग) के कारण सरल उत्पाद एवं सन्देश भी बहुत आकर्षक लगने लगते हैं।
3. ग्राहक सन्तुष्टि एवं विश्वास में वृद्धिविज्ञापन का एक लाभ यह भी है कि यह सम्भावित क्रेताओं में विश्वास पैदा करता है। उत्पाद की गुणवत्ता को सुनिश्चित करता है। इसलिए ग्राहक अधिक सन्तोष का अनुभव करते हैं।
4. मितव्ययता-विज्ञापन बड़ी संख्या में लोगों तक पहुँचाने के लिए कम खर्चीला सम्प्रेषण का साधन है। व्यापकता के कारण विज्ञापन का कुल व्यय सम्प्रेषण द्वारा बनाये गये सम्बन्धों में बड़ी संख्या में बाँट दिया जाता है। इसके परिणामस्वरूप प्रति लक्षित इकाई लागत कम हो जाती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.