CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययनसंगठन3 Marks
Question
विकेन्द्रीकरण के महत्त्व के कोई दो बिन्दु समझाइये।
✓
Answer
विकेन्द्रीकरण के महत्त्व के कोई दो बिन्दु निम्न प्रकार हैं-
(1) अधीनस्थों में पहलपन की भावना का विकास-विकेन्द्रीकरण से अधीनस्थों में पहल भावना का विकास होता है। यह अधीनस्थों में आत्मविश्वास तथा भरोसे की भावना को जागृत करता है। विकेन्द्रीकरण में अधीनस्थों को अपने स्वयं के निर्णयों के अनुसार कार्य करने की स्वतन्त्रता दी जाती है। इससे ऐसे प्रतिभावान कर्मचारियों की खोज में भी सहायता मिलती है जो भविष्य में अच्छा नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं।
(2) शीघ्र निर्णय-विकेन्द्रीकरण में निर्णय कार्यस्थल पर ही लिये जाते हैं तथा उच्च अधिकारियों या अन्य स्तरों से किसी प्रकार की अनुमति या स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती है। अतः निर्णय शीघ्रता से लिये जाते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.