मूल्य निर्धारण का अर्थ-सामान्यतः मूल्य निर्धारण से तात्पर्य उस कार्य से है जिसके अनुसार किसी उत्पाद या सेवा का मूल्य निर्धारित किया जाता है।
किसी समय विशेष पर ग्राहकों के लिए उत्पाद के मूल्य को परिणामात्मक में (रुपये में) परिवर्तित करने की कला कीमत निर्धारण है। वस्तुतः मूल्य निर्धारण वह कार्य एवं प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत किसी उत्पाद या सेवा के मूल्य को मौद्रिक रूप में निर्धारित किया जाता है। यह प्रक्रिया उत्पाद या सेवा को बाजार में विक्रय हेतु प्रस्तुत करने से पूर्व प्रारम्भ होती है। इस प्रक्रिया में मूल्य निर्धारण के उद्देश्यों, मूल्यों को प्रभावित करने वाले घटकों, उत्पाद का मौद्रिक मूल्य, मूल्य नीतियों एवं व्यूह-रचनाओं आदि को निर्धारित किया जाता है।
निष्कर्ष के रूप में, मूल्य निर्धारण वह प्रक्रिया है जिसमें मूल्य निर्धारण के उद्देश्यों, उपलब्ध मूल्य लोचशीलता, उत्पाद का मौद्रिक मूल्य, मूल्य नीतियों एवं व्यूह-रचनाओं आदि का निर्धारण करना तथा मूल्य नीतियों एवं व्यूह-रचनाओं का क्रियान्वयन एवं नियन्त्रण करना सम्मिलित है।