Question
विपणन प्रबन्ध के प्रमुख कार्यों एवं उद्देश्यों को बतलाइये।

Answer

विपणन प्रबन्ध के प्रमुख कार्य
विपणन प्रबन्ध के कार्य वे कार्य होते हैं जो विपणन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किये जाते हैं। संक्षेप में, विपणन प्रबन्ध के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
1. विपणन क्रियाओं का नियोजन करनासर्वप्रथम विपणन लक्ष्यों अथवा विपणन क्रियाओं को पूरा करने के लिए उनका नियोजन किया जाता है। यहाँ नियोजन का तात्पर्य यह निश्चित करने से है कि विभिन्न विपणन क्रियाओं को कब, कैसे, कहाँ व किसके द्वारा किया जाये?
2. विपणन क्रियाओं का संगठन करना-विभिन्न विपणन क्रियाओं (क्रय, एकत्रीकरण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन, पैकिंग, मूल्य निर्धारण, विज्ञापन, विपणन अनुसंधान आदि) को पूरा करने के लिए उन्हें कुछ समूहों में विभाजित कर दिया जाता है। एक जैसी क्रियाओं को पूरा करने के लिए एक विशेष पद स्थापित किया जाता है। यह भी निश्चित कर दिया जाता है कि कौन किसका अधिकारी व अधीनस्थ होगा।
3. विपणन क्रियाओं के लिए नियुक्तियाँ करना-विपणन प्रबन्ध द्वारा इस कार्य के अन्तर्गत विभिन्न विपणन क्रियाएँ करने के लिए नियुक्तियाँ की जाती हैं। बड़ी संस्थाओं में नियुक्ति कार्य के लिए अलग से मानव संसाधन विभाग स्थापित किया जाता है। विपणन प्रबन्ध अपने विभाग से सम्बन्धति मानवीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मानव संसाधन प्रबन्धक या सेविवर्गीय प्रबन्धक की सहायता करता है।
4. विपणन क्रियाओं का निर्देशन करनानिर्देशन का अर्थ विभिन्न पदों पर काम करने वाले व्यक्तियों का उचित मार्गदर्शन करने से है ताकि वे अपने कार्य को कुशलतापूर्वक ढंग से पूरा कर सकें।
5. विपणन क्रियाओं का नियन्त्रण करनाविपणन क्रियाओं के नियन्त्रण का अर्थ विपणन क्रियाओं की समय-समय पर समीक्षा करने से है ताकि विचलनों का पता लगाया जा सके। ऋणात्मक विचलन आने पर तुरन्त सुधारात्मक कार्यवाही करके विचलन को दूर किया जाता है।
विपणन प्रबन्ध के उद्देश्य-
विपणन प्रबन्ध के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
1. माँग का सृजन करना-विपणन अनेक तरीकों से माँग का सृजन करता है। उत्पादक या निर्माता पहले यह पता लगाते हैं कि ग्राहक क्या चाहते हैं और फिर ग्राहकों की इच्छानुसार उत्पादन करते हैं।
2. बाजार का अंश-विपणन एक इकाई को बाजार से अपनी स्थिति को अच्छी तरह से प्रदर्शित करने में सहायक होता है। बहुत से प्रलोभन तरीकों का प्रयोग उत्पाद को लोकप्रिय बनाने के लिए किया जाता है। ग्राहकों की माँग का उचित मूल्य तथा गुणवत्ता के सम्बन्ध में ध्यान रखा जाता है। आक्रामक विक्रय बढ़ाने के तरीकों का प्रयोग किया जाता है। ये सब क्रियाएँ एक संस्था को बाजार में उचित हिस्सा प्राप्त करने में सहायक होती हैं।
3. ख्याति-विपणन एक संस्था को बाजार में एक निश्चित समय के अन्तराल पर ख्याति बनाने में सहायक होता है। विपणन मुख्य रूप से संस्था की प्रतिष्ठा के निर्माण के तरीकों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करता है। उदाहरण के लिए उत्पादों का विज्ञापन, उचित मूल्य, उच्च गुण तथा सरल बाजार आदि क्रियाओं से सर्वप्रिय बनाया जा सकता है।
4. उपभोक्ताओं की सन्तुष्टि द्वारा बिक्री बढ़ाना-विपणन दीर्घकालीन लक्ष्यों जैसे लाभ, स्थायित्व तथा विकास की प्राप्ति के लिए प्रयास करता है। इसकी प्राप्ति ग्राहकों की आवश्यकताओं की सन्तुष्टि से हो सकती है। एक संस्था के सभी मूलभूत कार्यों जैसे उत्पादन, वित्त, विपणन आदि का उद्देश्य आपस में सामन्जस्य करके ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करना और लाभ कमाना है। आधुनकि विपणन ग्राहकों से ही शुरू होता है और ग्राहकों पर ही समाप्त होता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

मुद्रा बाजार की प्रमुख विशेषताएँ बतलाइये। वर्तमान युग में इसके महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
विकेन्द्रीकरण से क्या आशय है? विकेन्द्रीकरण के महत्त्व की विवेचना कीजिये एवं प्रत्यायोजन तथा विकेन्द्रीकरण में अन्तर स्पष्ट कीजिये।
मानव संसाधन प्रबन्ध के क्रमिक विकास को संक्षेप में बतलाइये।
प्रशिक्षण का अर्थ एवं विशेषताओं को बतलाइये। 
आप एक नव-निर्मित कम्पनी के वित्तीय प्रबन्धक हैं। कम्पनी के संचालकों ने आपसे कम्पनी के लिए कार्यशील पूँजी की राशि की आवश्यकताओं के निर्धारण के लिए आग्रह किया है। आप कम्पनी के लिए कार्यशील पूँजी की आवश्यकताओं का निर्धारण करते समय जिन घटकों को ध्यान में रखेंगे उनमें से किन्हीं चार की व्याख्या कीजिए।
प्रभावी सम्प्रेषण की सांगठनिक बाधाएँ लिखिए।
योजना कितने प्रकार की होती है ? स्पष्ट कीजिए।
एक प्रबन्धक के रूप में संगठन का किसी व्यावसायिक उद्यम में महत्त्व समझाइये।
औपचारिक संगठन से आप क्या समझते हैं ? इसके आवश्यक लक्षण बतलाइये।
आप एक नवनिर्मित कम्पनी के वित्तीय प्रबन्धक हैं। कम्पनी के संचालकों ने आपसे कम्पनी के लिए स्थायी पूँजी की आवश्यकताओं के निर्धारण के लिए आग्रह किया है। आप कम्पनी के लिए स्थायी पूँजी की आवश्यकताओं का निर्धारण करते समय जिन घटकों को ध्यान में रखेंगे, उनमें से किन्हीं चार की व्याख्या कीजिये।