व्यावसायिक वित्त — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययनव्यावसायिक वित्त3 Marks
Question
वित्तीय नियोजन का महत्त्व समझाइये।
✓
Answer
वित्तीय नियोजन का महत्त्व-किसी भी व्यावसायिक संस्था के समग्र नियोजन का वित्तीय नियोजन एक महत्त्वपूर्ण अंग है। इसका लक्ष्य कम्पनी कोष की उपलब्धता के उपलब्ध स्रोत के सम्बन्ध में अनिश्चितता का सामना करने के योग्य बनाना है। यह संगठन के सुगम संचालन में सहायक होता है। इसके द्वारा ही संस्था के साधनों का अनुकूलतम उपयोग सम्भव होता है तथा संस्था के विकास एवं विस्तार की योजनाओं को प्रभावी बनाया जा सकता है। वित्तीय नियोजन के महत्त्व को निम्न प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है-
व्यवसाय का कुशल संचालन
न्यूनतम मूल्य पर पूँजी की उपलब्धता
पूँजी की सुरक्षा
व्यवसाय का विकास एवं विस्तार।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.