Question
वृक्षारोपण का महत्त्व बतलाइये।

Answer

वृक्षारोपण का महत्त्व-बड़े-बड़े नगरों में दूषित वातावरण से छुटकारा दिलाने में वृक्षारोपण का बहुत महत्व है। इसीलिए अब योजनाकारों ने इन क्षेत्रों में हरित पट्टियाँ, मनमोहक वाटिकाएँ और सड़कों के दोनों ओर वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान देना प्रारम्भ कर दिया है। वृक्षों द्वारा कार्बन डाई ऑक्साइड ग्रहण करके ऑक्सीजन प्रदान की जाती है जिससे O, व CO, का संतुलन बना रहता है। वृक्षों से छाया, लकड़ी की प्राप्ति के अलावा अनेक लाभहोते हैं। इससे वायु प्रदूषण तथा ध्वनि प्रदूषण पर भी रोक लगती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free