भूगोल CH 5 : बिहार : कृषि एवं वन संसाधन — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 10सामाजिक अध्ययनभूगोल CH 5 : बिहार : कृषि एवं वन संसाधन4 Marks
Question
वनों के पर्यावरणीय महत्व पर टिप्पणी लिखें।
✓
Answer
वन एवं वन्य जीवन मानव जीवन के प्रमुख हमसफर हैं। वन पृथ्वी के लिए सुरक्षा कवच है। वन उस बड़े भू-भाग को कहते हैं जो पेड़-पौधे और झाड़ियों द्वारा आच्छादित होते हैं। वन जैव विविधताओं का आवास होते हैं। ये केवल एक संसाधन ही नहीं बल्कि पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण घटक हैं। हमारा इनसे अटूट सम्बन्ध है। वन प्रकृति का एक अमूल्य धरोहर है। वन एवं वन्य प्राणी मानष के लिए प्रतिस्थापित होने वाले संसाधन हैं। ये इस जीव-मंडल में सभी जीवों को संतुलित स्थिति में जीने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान देते हैं, क्योंकि सभी जीवों के लिए खाद्य ऊर्जा का प्रारम्भिक स्रोत वनस्पति होता है। भारत में वन संसाधन एक महत्वपूर्ण संसाधन है। वर्तमान समय के विकास की दौड़ में हमने अपने अतीत के सभी गौरवशाली परम्पराओं को नकार दिया है। वन एवं वन्य प्राणियों के महत्व को नहीं समझ रहे हैं और तेजी से संसाधन का विदोहन कर रहे हैं। वस्तुतः हमें वन और वन्य जीव संसाधनों को संरक्षण देना चाहिए।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.