शक्ति संसाधनों का वर्गीकरण निम्नलिखित है-
(1) उपयोग स्तर के आधार पर - (a) सतत शक्ति सौर किरणें, भूमिगत ऊष्मा, पवन, प्रवाहित जल इत्यादि। (b) समापनीय शक्ति कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस इत्यादि ।
(2) उपयोगिता के आधार पर - (a) प्राथमिक ऊर्जा-कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं रेडियोधर्मी खनिज। (b) गौण ऊर्जा-विद्युत ।
(3) स्रोत की स्थिति के आधार पर - (a) क्षयशील कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा आण्विक खनिज। (b) अक्षयशील प्रवाही जल, पवन, लहरें, सौर शक्ति इत्यादि ।
(4) संरचनात्मक गुणों के आधार पर - (a) जैविक ऊर्जा मानव एवं अन्य प्राणी। (b) अजैविक ऊर्जा-जल शक्ति, पवन शक्ति, सौर शक्ति तथा ईंधन शक्ति ।
(5) समय के आधार पर - (a) पारम्परिक कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस । (b) गैर-पारम्परिक सूर्य, पवन, ज्वार, परमाणु ऊर्जा, गर्म झरने इत्यादि ।