Question
भारत के सीमेंट उद्योग का संक्षिप्त विवण दें।

Answer

सीमेंट कच्चा माल आधारित उद्योग है, जिसका उपयोग भवन निर्माण, । सड़क और पुल निर्माण एवं अन्य ढांचे में होता है। सीमेंट उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। यहाँ विभिन्न प्रकार के सीमेंट का उत्पादन होता है जिसमें पोर्टलैंड सीमेंट, पोर्टलैंड पोजोलाना सीमेंट, स्लैग सीमेंट, सफेद सीमेंट इत्यादि प्रमुख हैं।
$\quad$सीमेंट उद्योग के लिए चूना पत्थर, सिलिका, जिप्सम और कोयला प्रमुख कच्चा माल है। चूना पत्थर भारी पदार्थ है अतः यह उद्योग मुख्य रूप से चूना पत्थर के प्राप्ति स्थान के नजदीक ही स्थापित किया जाता है। यह उद्योग मुख्य रूप से तमिलनाडु में संकेन्द्रित है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान इत्यादि राज्यों में भी इसका संकेन्द्रण है। इन राज्यों के अलावा छिटपुट रूप से सभी राज्यों में स्थापित है।
$\quad$भारत में सीमेंट का पहला कारखाना सन् 1904 ई. में चेन्नई में लगाया गया था किन्तु यह असफल हो गया। इस उद्योग का वास्तविक विकास यहाँ स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद ही हुआ। वर्तमान समय में भारत में सीमेंट के 159 बड़े तथा 332 से अधिक छोटे कारखाने हैं। अभी भारत में कुल 1683 लाख टन सीमेंट हुआ है। उत्तम गुणवत्ता के कारण भारतीय सीमेंट की मांग दूसरे देशों में का उत्पादन अधिक है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

भारतीय अर्थव्यवस्था पर वैश्वीकरण के प्रभाव का विवरण दीजिए।
भारत के किन्हीं चार परमाणु विद्युत गृह का उल्लेख कीजिए तथा उनकी विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
मैंगनीज तथा बॉक्साइट की उपयोगिता तथा देश में इनके वितरण का वर्णन कीजिए।
जल-विद्युत उत्पादन के लिए अनुकल भौगोलिक दशाएँ कौन-कौन हैं ? भारत के किन भागों में वे भौगोलिक दशाएं उपलब्ध हैं ?
प्राकृतिक संसाधनों का नाम दें। किसी एक का बिहार में वितरण बताएँ।
भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन एवं संचार साधनों की महता को स्पष्ट कीजिए।
भारतीय अर्थतंत्र में कृषि का निम्नलिखित महत्त्व है?
तल चिह्न और स्थानिक ऊँचाई में अन्तर स्पष्ट करें।
वनों के पर्यावरणीय महत्व पर टिप्पणी लिखें।