Question
XY-तल में सभी मात्रक सदिश लिखिए।

Answer

मान लीजिए कि $\vec{r}$ = $x \hat{i}+y \hat{j}$, $\vec{XY}$ - तल में एक मात्रक सदिश है (आकृति)। तब आकृति के अनुसार हम पाते हैं कि x = cos $ \theta$ और y = sin $ \theta$ (क्योंकि |$\vec{r}$| = 1) इसलिए हम सदिश $\vec{r}$ को,
$\vec{r}$ (= $\vec{{OP}}$) = cos $ \theta$$ \hat{i}$ + sin $ \theta$$ \hat{j}$ ...(1)
के रूप में लिख सकते हैं।
स्पष्टतः |$\vec{r}$| = $\sqrt{\cos ^{2} \theta+\sin ^{2} \theta}$ = 1

जैसे-जैसे $ \theta$, 0 से 2$ \pi$, तक परिवर्तित होता है बिंदु P (आकृति) वामावर्त दिशा में वृत x2 + y2 = 1 का अनुरेखण करता है और इसमें सभी संभावित दिशाएँ सम्मिलित हैं। अतः (1) से XY-तल में प्रत्येक मात्रक सदिश प्राप्त होता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

यदि किसी आव्यूह में 24 अवयव हैं तो इसकी संभव कोटियाँ क्या हैं? यदि इसमें 13 अवयव हों तो कोटियाँ क्या होंगी?
सदिश $\vec{a}$ = $\hat{i}+\hat{j}-\hat{k}$ तथा $\vec{b}$ = $\hat{i}-\hat{j}+\hat{k}$ के बीच का कोण ज्ञात कीजिए।
$\left[\begin{array}{cc} x+y & 2 \\ 5+z & x y \end{array}\right]$ = $\left[\begin{array}{ll} 6 & 2 \\ 5 & 8 \end{array}\right]$ से x, y तथा z के मान ज्ञात कीजिए।
x तथा y ज्ञात कीजिए यदि $2\left[\begin{array}{ll} 1 & 3 \\ 0 & x \end{array}\right]$ + $\left[\begin{array}{ll} y & 0 \\ 1 & 2 \end{array}\right]$ = $\left[\begin{array}{ll} 5 & 6 \\ 1 & 8 \end{array}\right]$
एक वृत्त की त्रिज्या समान रूप से 3 cm/s की दर से बढ़ रही है। ज्ञात कीजिए कि वृत्त का क्षेत्रफल किस दर से बढ़ रहा है जब त्रिज्या 10 cm है।
यदि A = $\left[\begin{array}{lll}3 & \sqrt{3} & 2 \\ 4 & 2 & 0\end{array}\right]$ तथा B = $\left[\begin{array}{rrr}2 & -1 & 2 \\ 1 & 2 & 4\end{array}\right]$ तो (A + B)$^{\prime}$ = A$^{\prime}$ + B$^{\prime}$ को सत्यापित कीजिए।
x के सापेक्ष $\frac{\cos x}{\log x}$, x > 0 अवकलन कीजिए।
बिंदु (0, -2) से गुजरने वाले एक ऐसे वक्र का समीकरण ज्ञात कीजिए जिसके किसी बिंदु (x, y) पर स्पर्श रेखा की प्रवणता और उस बिंदु के y निर्देशांक का गुणनफल उस बिंदु के x निर्देशांक के बराबर है।
आव्यूह को एक सममित आव्यूह तथा एक विषम सममित आव्यूह के योगफल के रूप में व्यक्त कीजिए।
$\left[\begin{array}{rrr} 6 & -2 & 2 \\ -2 & 3 & -1 \\ 2 & -1 & 3 \end{array}\right]$
y = x3 के (1, 1) पर दिए वक्र पर निर्दिष्ट बिंदुओं पर स्पर्श रेखा और अभिलंब के समीकरण ज्ञात कीजिए।