Questions

लघु उत्तरीय प्रश्न (4 गुण) - राजनीति विज्ञान

Take a timed test

3 questions · self-marked practice — reveal the answer and mark yourself.

Question 14 Marks

नीचे लिखी तालिका को शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से पूरा करें-

धर्मनिरपेक्षता के बिन्दुधार्मिक स्वतंत्रता के
मूल अधिकार केबिन्दु
  
Answer
धर्मनिरपेक्षता के बिन्दुधार्मिक स्वतंत्रता के मूल अधिकार के बिन्दु
1. धर्म, जापि, लिंग, नस्ल आदि के आधार पर कानून किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करेगा।1. कोई भी व्यक्ति अपनी अंतरात्मा की आवाज पर किसी भी धर्म को मान सकता है।
2. धर्म के नाम पर किसी धार्मिक समुदाय को दबाया नहीं जायगा ।2. प्रत्येक व्यक्ति अपनी इच्छा के धर्म का प्रचार-प्रसार कर सकता है।
3. बहुमत में किसी धर्म. को मानने वालों को राज्य की तरफ से कोई विशेष स्थान या रियायतें नहीं दी जाएँगी।3. धार्मिक या भाषाई, सभी अल्पसंख्यक समुदाय अपनी संस्कृति की रक्षा और विकास के लिए अपने-अपने शैक्षणिक संस्थान खोल सकते हैं।
4. सार्वजनिक स्थानों के उपयोग से किसी भी धर्म, जाति के लोग को रोका नहीं जायेगा ।4. यह पूरी तरह से व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर है कि वह किसी धर्म को माने या न माने।
View full question & answer
Question 24 Marks
आपके विचार में भारत में धर्मनिरपेक्षता को लागू करने के लिए कौन-से मौलिक अधिकार शामिल हैं और क्यों?
Answer
भारत में धर्मनिरपेक्षता को लागू करने के लिए ये मौलिक अधिकार शामिल हैं
  1. समानता का अधिकार ।
  2. स्वतंत्रता का अधिकार |
  3. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार ।।
  4. सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार ।
इन अधिकारों के द्वारा देश में धर्मनिरपेक्षता को पष्ट किया गया है। समानता के अधिकार के तहत कानून की नजर में प्रत्येक नागरिक को समान माना गया है। यानी देश का कानून सभी नागरिकों को एक समान सुरक्षा करेगा । सार्वजनिक स्थानों पर जाने से किसी भी व्यक्ति को रोक नहीं होगी। कोई किसी आधार पर किसी के साथ छुआछूत नहीं करेगा।
स्वतंत्रता के अधिकार के तहत देश के प्रत्येक नागरिक को चाहे व किसी भी धर्म का हो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होगी, भाषण की आजादी होगी. संगठन बनाने की स्वतंत्रता होगी, देश के किसी भी भाग में जाकर बसने, रोजगार व व्यापार करने की स्वतंत्रता होगी। इस प्रकार सभी को समानता दी “गयी है। धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के तहत सभी नागरिकों को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता दी गई है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी इच्छा का धर्म अपनाने, उसका प्रचार-प्रसार करने का अधिकार दिया गया है।
सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार के तहत धार्मिक या भाषाई, सभी अल्पसंख्यक समुदाय अपनी संस्कृति की रक्षा और विकास के लिए अपने-अपने शैक्षणिक संस्थान खोल सकते हैं।
View full question & answer
Question 34 Marks
धर्मनिरपेक्षता में मुख्य रूप से कौन-कौन-सी बातें शामिल हैं ?
Answer
  1. देश की धार्मिक विविधता को बरकरार रखा जाए और साथ ही सभी लोगों को अपना-अपना धर्म मानने और उसका प्रचार-प्रसार करने की आजादी दी जाए।
  2. पर्म के नाम पर किसी धार्मिक संप्रदाय को दबाया नहीं जाएगा।
  3. राज्य सरकार किसी एक धर्म को महत्त्व नहीं देगी और अपने कानून, नियम व नीतियाँ किसी एक धर्म को आधार रखकर नहीं बनायेगी।
  4. सभी लोगों को अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं व तौर-तरीकों को अपनाने की पूरी आजादी है।
  5. किसी एक धर्म को मानने वाले लोग यदि अधिक संख्या में हैं, तो उनको राज्य की तरफ से कोई विशेष स्थान या रियायतें नहीं दी जाएंगी।
View full question & answer