Question 12 Marks
निम्न अवकल समीकरण के लिये इसकी कोटि व घात का योगफल ज्ञात कीजिये : $y=x\left(\frac{d y}{d x}\right)^3+\frac{d^2 y}{d x^2}$
Answer
View full question & answer→इस अवकल समीकरण में उपस्थित उच्चतम कोटि अवकलन $\frac{d^2 y}{d x^2}$ है। इसलिये इसकी कोटि 2 है। यह अवकल समीकरण $\frac{d^2 y}{d x^2}$ एवं $\frac{d y}{d x}$ में बहुपद समीकरण है और $\frac{d^2 y}{d x^2}$ की अधिकतम घातांक 1 है। इसलिये इस अवकलन समीकरण की घात 1 है अतः कोटि व घात का योग = 2 + 1 = 3