अण्डजनन क्या होता है? अण्डजनन की क्रिया को समझाइये।
Answer
अण्डजनन (Oogenesis)- अण्डाशय की जनन उपकला में स्थित प्रारम्भिक या आदि जनन कोशिकाओं द्वारा अण्डाणु निर्माण की क्रिया को अण्डजनन कहते हैं। अण्डजनन की क्रिया को तीन प्रावस्थाओं में विभेदित किया जा सकता है। 1. गुणन प्रावस्था (Multiplication Phase) 2. वृद्धि प्रावस्था (Growth Phase) 3. परिपक्वन प्रावस्था (Maturation Phase)
जन्म से यौवनारंभ तक मादा के अण्डाशय में प्राथमिक पुटकों का ह्रास होता रहता है। यौवनारंभ के समय प्रत्येक अण्डाशय में लगभग कितने प्राथमिक पुटक शेष रहते हैं ?
गर्भ उत्क्षेपन प्रतिवर्त (Foetal Ejection Reflex) किसे कहते हैं?
Answer
पूर्ण विकसित गर्भ व अपरा से प्रसव के लिए संकेत उत्पन्न होते हैं। ज हल्के गर्भाशय संकुचनों को प्रेरित करते हैं, इसे ही गर्भ उत्क्षेपण प्रतिवर्त कहते हैं।
मानव जरायु गोनैडोट्रोपिन (hCG- human chorionic Gonadotropin) मानव अपरा लेक्टोजन (hPL- human Placental Lactogen) एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रॉन (Estrogen and Progestron)
शुक्राणुजनन (Spermiogenesis) एवं वीर्यसेचन (Spermiation) के बीच अन्तर का उल्लेख कीजिये।
Answer
अचल शुक्राणु पूर्वी या शुक्राणु प्रसू (Spermatid) से सचल शुक्राणु के निर्माण की क्रिया को शुक्र कायान्तरण या शुक्राणुजनन कहते हैं। शुक्रजनक नलिकाओं (Seminiferous tubules) से शुक्राणुओं के मोचिस (Release) होने की प्रक्रिया को वीर्यसेचन (Spermiation) कहते हैं।
शुक्राशय (Seminal vesicles), एक प्रोस्टेट या पुरस्थ (Pros- tate) ग्रन्थि, एक जोड़ा बल्बोयूरेथ्रल या काउपर्स ग्रन्थियाँ (Bulbourethral or cowper's gland)
आर्तव चक्र में अण्डोत्सर्ग से पहले व बाद में की अवस्थाओं के नाम लिखिए। इन अवस्थाओं के दौरान होने वाली घटनाओं को समझाइये।
Answer
अण्डोत्सर्ग से पहले पुटकीय प्रावस्था एवं अण्डोत्सर्ग के बाद में पीत प्रावस्था आती है। पुटकीय प्रावस्था में परिपक्व पुटिका का निर्माण व एन्डोमिट्रियम का पुनर्निर्माण होता है पीत प्रावस्था में पीत पिंड का निर्माण व गर्भाशय अन्तः स्तर ओर मोटा होता है।
आर्तव चक्र के दौरान गर्भाशय भित्ति के कौनसे स्तर में चक्रिय परिवर्तन होते हैं? इस स्तर के बने रहने के लिए कौनसा हार्मोन आवश्यक है ?
Answer
आर्तव चक्र के दौरान गर्भाशय भित्ति के गर्भाशय अन्तःस्तर (En- dometrium) में चक्रिय परिवर्तन होते हैं। इस स्तर के बने रहने के लिए प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन आवश्यक है।
अधिकतर जलीय शैवालों एवं जन्तुओं जैसे-केंचुआ, कीटों, मछलियों एवं एम्फीबियन्स में युग्मक संलयन की क्रिया शरीर के बाहर जल अथवा किसी अन्य माध्यम में होती है जिसे बाह्य निषेचन कहते हैं।
एक माह में मानव अंडाशय से कितने अंडे मोचित होते हैं? यदि माता ने समरूप जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया हो तो आप क्या सोचते हैं कि कितने अंडे मोचित हुए होंगे? क्या आपका उत्तर बदलेगा यदि जन्मे हुए जुड़वाँ बच्चे, द्विअंडज यमज थे?
Answer
हर महीने (प्रत्येक आवर्त चक्र में) मानव अण्डाशय से एक अण्डा मोचित होता है। समरूप जुड़वाँ बच्चों को यदि किसी माता ने जन्म दिया हो तो दो अण्डे मोचित हुए होंगे। यदि जुड़वाँ बच्चे, द्विअण्डज यमज हों तो भी मेरा उत्तर नहीं बदलेगा।
मानव भ्रूण में ट्रोफोब्लास्ट का कार्य गर्भाशय (Uterus) की आन्तरिक भित्ति (एण्डोमेट्रियम) को भेदने का कार्य है। जिससे ब्लास्टोसिस्ट (Blastocyst) आन्तरिक भित्ति में रोपित हो सके ।
गर्भाशय की भित्ति कितनी परतों से बनी होती है? नाम लिखिए।
Answer
गर्भाशय की भित्ति तीन परतों से बनी होती है- (i) परिगर्भाशय (पेरिमैट्रियम) (ii) गर्भाशय पेशी स्तर (मायोमैट्रियम) (iii) गर्भाशय अन्तः स्तर (एंडोमैट्रियम) ।
शुक्राणु पूर्वी कोशिकाएँ (Spermatids) गोल, अचल एवं अगुणित संरचनाएँ हैं। इनके आकारिकी, उपापचयी एवं क्रियात्मक रूप में एक अति विशिष्ट संरचना 'शुक्राणु' में परिवर्तन को शुक्र कायान्तरण कहते हैं।