Question 12 Marks
क्या कारण है कि चन्द्रमा की सतह पर तो बहुत अधिक संख्या में उल्का पिण्ड गिरते हैं परन्तु पृथ्वी की सतह तक बहुत कम उल्का पिण्ड ही पहुँचते
Answer
View full question & answer→चन्द्रमा की सतह पर गिरने वाले उल्का पिण्डों की संख्या इसलिए बहुत अधिक है कि चन्द्रमा का वायुमण्डल ही नहीं है जो गिरते हुए उल्का पिण्डों को घर्षण द्वारा ऊष्मा उत्पन्न करके जला सके । इस प्रकार अंतरिक्ष से गिरने वाले सारे ही उल्का पिण्ड चन्द्रमा की सतह तक पहुँच जाते हैं। इसके विपरीत पृथ्वी का अपना वायुमण्डल है। अंतरिक्ष से गिरने वाले बहुत से उल्का पिण्ड तो पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करते ही घर्षण द्वारा उत्पन्न ऊष्मा के कारण जलकर पूर्णतया नष्ट हो जाते हैं। इस प्रकार अंतरिक्ष से गिरने वाले बहुत थोड़े से उल्का पिण्ड ही पृथ्वी की सतह तक पहुँच पाते हैं।