आज हमारा देश एक सशक्त लोकतांत्रिक देश के रूप में विश्व परिदृश्य में अपनी उपस्थिति करा चुका है। अब हमारी अर्थव्यवस्था भी काफी मजबूत हो गयी है। कृषि, उद्योग, व्यवसाय के क्षेत्र में हमारे देश ने बहुत तरक्की कर ली है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी हमारे देश ने काफी विकास कर लिया है। आर्थिक क्षेत्र में हमारा देश अब आत्मनिर्भर है। हम एक लोकतांत्रिक देश के रूप में अत्यन्त सफल रहे हैं।