क्षेत्रीय मंडी में होने वाले क्रियाकालपों की सूची -
1. मंडी में चारों ओर चहल-पहल है, सब कुछ गतिमान है।
2. आढ़तिये अपने-अपने आढ़त पर विराजमान हैं।
3. दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने में संलग्न हैं। खरीददार लगातार मंडी में आ रहे हैं।
4. कुछ लोग दुकानों पर सामानों का भाव पूछ रहे हैं।
5. कहीं ट्रकों से खाद्य सामग्रियाँ उतारी जा रही हैं।
6. कुछ छोटे विक्रेता रेहड़ी व ठेले पर साग-सब्जियाँ बेच रहे हैं।
7. मंडी में एक ओर अनाज व परचून की दुकाने हैं, तो दूसरी ओर फल व सब्जियों की दुकानें सजी हैं।
8. मंडी में शांति व सुरक्षा बनाए रखने हेतु मंडी समिति की ओर से सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
9. खरीददारों की मदद हेतु पूछताछ केन्द्र की व्यवस्था की गयी है।
10. खरीदे गए सामग्रियों को मंडी के बाहर तक पहुँचाने हेतु दिहाड़ी मजदूर भी अपने कार्य हेतु तत्पर हैं।
11. मंडी के गेट के समीप कुछ जलपान की दुकानें भी हैं, जहाँ लोग चाय-कॉफी पी रहे हैं।
12. मंडी के बाहर छोटे वाहन सवारियों हेतु खड़े हैं, जो । उनके खरीदे गए वस्तुओं को घर तक पहुंचा रहे हैं।